Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsLift Trapped in Ghaziabad Society Due to Power Outage Residents Furious Over Builder s Negligence
लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे दो लोग

लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे दो लोग

संक्षेप:

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काइपर सोसाइटी में गुरुवार को लाइट जाने

Dec 04, 2025 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काइपर सोसाइटी में गुरुवार को लाइट जाने पर लिफ्ट अटक गई। इस दौरान लिफ्ट में दो युवक 20 मिनट तक फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी बिल्डर ने जनरेटर ठीक नहीं कराया है। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि घटना गुरुवार की शाम करीब पांच बजे टावर एक में हुई। दो युवक ग्राउंड फ्लोर से 12वीं मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़े। जैसे ही लिफ्ट पांचवीं और छठी मंजिल के बीच पहुंची अचानक से लाइट चली गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लाइट जाने के बाद जनरेटर स्टार्ट नहीं हुआ और लिफ्ट बंद हो गई। लाइट नहीं होने से न केवल लिफ्ट में बल्कि पूरी सोसाइटी में अंधेरा छा गया। लिफ्ट में फंसे एक युवक ने उन्हें कॉल की और घटना की जानकारी देकर मदद मांगी। अजय सैनी ने तुरंत मेंटेनेंस टीम को कॉल कर मौके पर जाने के लिए कहा। मेंटेनेंस टीम और सोसाइटी के लोगों ने करीब 20 मिनट बाद दोनों को लिफ्ट से बाहर निकाला। घटना के बाद से लोगों में बिल्डर के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही पहली बार नहीं हुई है बल्कि आए दिन इस तरह लिफ्ट अटकने के मामले हो रहे हैं, मगर बिल्डर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का आरोप है कि मेंटिनेंस के नाम पर लोगों से हर महीने शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अग्निशमन उपकरण ठप हैं। लिफ्टों की एनओसी भी नहीं है। मूलभूत सुविधाएं भी ठीक नहीं मिल रही हैं। -- 20 दिन में चार बार सोसाइटी में छाया अंधेरा सोसाइटी के लोगों के मुताबिक पिछले 20 दिन में ऐसा चार बार हुआ है, जब पूरी सोसाइटी में अंधेरा छाया। जब भी लाइट जाती है, जनरेटर चालू ही नहीं होता है। इससे पूरी सोसाइटी में अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी कारण आए दिन लिफ्ट भी अटकती रहती है। बिल्डर से कई बार शिकायत की है, मगर जनरेटर ठीक नहीं कराया जा रहा है।