Ghaziabad News: लिफ्ट खराब होने से मरीज परेशान
Ghaziabad News: गाजियाबाद के महिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह लिफ्ट खराब होने से गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों को समस्या का सामना करना पड़ा। अस्पताल में दो लिफ्ट हैं लेकिन एक बंद होने से मरीजों को लिफ्ट के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। प्रबंधन ने समस्या को हल करने के लिए संबंधित एजेंसी को सूचित कर दिया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। महिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह लिफ्ट खराब होने से गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में दो लिफ्ट हैं, लेकिन एक के बंद होने से दूसरी लिफ्ट पर दबाव बढ़ गया। मरीजों को लिफ्ट के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल की पहली मंजिल पर ओटी और एसएनसीयू, दूसरी पर महिला रोग वार्ड, तीसरी पर एनआईसीयू और प्रशासनिक कार्यालय तथा चौथी मंजिल पर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हैं। प्रतिदिन 500 मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं, और बुजुर्ग मरीजों को हुई। सीएमएस डॉ. प्रताप कुमार ने बताया कि संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी है और टीम लिफ्ट को जल्द चालू कराने में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


