चोरी के खुलासे की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

Feb 16, 2026 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

मोदीनगर के गोविंदपुरी कॉलोनी में हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर वकीलों ने सोमवार को कार्य से विरत रहकर एसीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। एसीपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का समाधान किया जाएगा।

चोरी के खुलासे की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी में हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को वकील कार्य से विरत रहे और एसीपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द घटना का खुलासा नहीं हुआ तो अनिश्चिकालीन धरना शुरू किया जाएगा। गोविंदपुरी कॉलेनी निवासी अधिवक्ता के निर्माणीधीन मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सोमवार को घटना के विरोध में मोदीनगर बार एसोसिएशन द्वारा कार्य से विरत रहने की घोषणा की गई और प्रदर्शन किया गया। हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसीपी मोदीनगर ने कहा कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।