आयुष आयोग में तीन नई प्रयोगशाला का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद, संवाददाता। भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी भेषजसंहिता आयोग (पीसीआईएमएच) में तीन नई प्रयोगशाला का शुबारंभ

आयुष आयोग में तीन नई प्रयोगशाला का शुभारंभ

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी भेषजसंहिता आयोग (पीसीआईएमएच) में तीन नई प्रयोगशाला का शुबारंभ किया गया है। इनसे आयुर्वेदिक, सिद्ध, यूनानी एवं होम्योपैथिक औषधियों के विश्लेषण तथा गुणवत्ता मूल्यांकन की क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। बुधवार को आयोग के निदेशक डॉ. रमन मोहन सिंह ने रसायन उपकरणीकरण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। पॉकेट-2 स्थित लेबोरेटरी को एक अत्याधुनिक सुविधा के रूप में स्थापित किया गया है, जो फिजिको-केमिकल और फाइटोकेमिकल परीक्षणों हेतु उन्नत विश्लेषणात्मक अवसंरचना उपलब्ध कराती है। इसमें डिजिटल डेंसिटोमीटर (एरोसोल एडॉप्टर सहित), डिजिटल रिफ्रैक्टोमीटर, पोलरिमीटर तथा यूवी–विज़िबल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर जैसे आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। गुरुवार को नवविकसित फार्माकोलॉजी प्रयोगशाला का शुबारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह में वैज्ञानिक अधिकारी (फार्माकोलॉजी) डॉ. रामचन्द्रन एस., ने प्रयोगशाला में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही डीएनए फिंगरप्रिंटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। इससे हर्बल औषधीय पादप द्रव्यों की पहचान एवं प्रमाणीकरण के लिए डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एवं डीएनए बारकोडिंग सुविधा स्थापित की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।