ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाया लैपटॉप डमी निकला

ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाया लैपटॉप डमी निकला

ट्रांस हिंडन। खोड़ा की भरतनगर कॉलोनी में गुरुवार को ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाया गया लैपटॉप डमी निकला। हालांकि शिकायत करने पर कंपनी ने सामान दोबारा उपलब्ध कराने का वादा किया है। भरत नगर कॉलोनी में...

ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाया लैपटॉप डमी निकला
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादThu, 26 Oct 2017 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। खोड़ा की भरतनगर कॉलोनी में गुरुवार को ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाया गया लैपटॉप डमी निकला। हालांकि शिकायत करने पर कंपनी ने सामान दोबारा उपलब्ध कराने का वादा किया है। भरत नगर कॉलोनी में मनोज रावत परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मनोज ने बताया कि तीन दिन पूर्व उन्होंने एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से लैपटॉप बुक किया था। मनोज का आरोप है कि गुरुवार दोपहर को डिलीवरी ब्वॉय लैपटॉप लेकर घर पहुंचा। पैकेट खोलकर देखा तो हैरान रह गए। उन्हें लैपटॉप की जगह लैपटॉप की डमी भेज दी गई। उन्होंने डिलीवरी को डमी वापस करते हुए कंपनी में शिकायत की है। इसके बाद मनोज ने थाने में इसकी शिकायत नहीं की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें