लक्ष्य व मेहुल का एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित
राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लक्ष्य फोगाट ने स्वर्ण पदक और मेहुल मलिक ने बालिका वर्ग में रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों का चयन अगले महीने उज्बेकिस्तान में होने वाली एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में अभ्यास करेंगे।

- राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लक्ष्य फोगाट ने गोल्ड व मेहुल मलिक ने बालिका वर्ग में रजत पदक जीता - अगले महीने उज्बेकिस्तान में होने वाले एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लिए हुए चयन, दोनों राष्ट्रीय कैंप में अभ्यास करेंगेगाजियाबाद, अमन वत्स। जिले के दो होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी लक्ष्य फोगाट और मेहुल मलिक का चयन एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। महाराष्ट्र में चार से 11 अप्रैल तक आयोजित जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य फोगाट ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि मेहुल मलिक ने बालिका वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
दोनों के इस शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी महामाया स्टेडियम में बॉक्सिंग का अभ्यास करते हैं।महाराष्ट्र के नागपुर में चार से 11 अप्रैल तक आयोजित जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कई राज्यों के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में दम दिखाया। इसमें यूपी की तरफ से जिले के लक्ष्य फोगाट और मेहुल मलिक ने भी इसमें भाग लिया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 75 किलो भार वर्ग में लक्ष्य फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत जिले का मान बढ़ाया। वहीं, इसके अलावा मेहुल मलिक ने बालिका वर्ग में 80 किलो भार वर्ग में बेहतरीन खेल के दम पर रजत पदक जीता है।जिला खेल क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में अगले माह होने वाले एक मई से 16 मई तक होने वाली एशियाई अंडर-15,17 बालक-बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वहीं दोनों का राष्ट्रीय कैंप में भी चयन हुआ है। दोनों खिलाडी पटियाला में 16 अप्रैल से भारत के शिविर में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ियों का महामाया स्टेडियम में पहुंचने पर स्वागत किया गया।खिलाड़ियों को बॉक्सिंग के नए उपकरण दिए जाएंगेमहामाया स्टेडियम में बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए नए उपकरण जल्द मिलेंगे। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है। बॉक्सिंग से जुड़ी सभी अन्य आवश्यक नए उपकरण मिलने के बाद खिलाड़ी और बेहतर रूप से बॉक्सिंग का अभ्यास कर सकेंगे। बता दें कि कई माह पहले ही स्टेडियम में बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए नया बॉक्सिंग रिंग लगाया गया था। इसपर ही खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


