पांच साल बाद भी रईसपुर खेल मैदान में नही मिली सुविधाएं
गाजियाबाद के रईसपुर खेल परिसर में पांच साल बाद भी खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं नहीं हैं। उद्घाटन के बाद केवल ओपन जिम बनवाया गया है। परिसर में विभिन्न खेलों की सुविधाएं देने का वादा किया गया था, लेकिन अब यह सिर्फ एक पार्क बनकर रह गया है।

गाजियाबाद, संवाददाता। पांच एकड़ जमीन पर बने रईसपुर खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए पांच साल बाद भी सुविधाएं नहीं हैं। खेल परिसर सिर्फ एक पार्क बनकर रह गया है। 2021 में खेल परिसर का उद्घाटन किया गया था। यहां अलग-अलग खेलों की सुविधाएं देने के साथ प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जाना था। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करके खेल परिसर का निर्माण किया गया था।। 2021 में सांसद वीके सिंह ने खेल परिसर का निर्माण कराया था। परिसर में 56 लाख रुपये से भवन और कमरे बनने थे, लेकिन केवल ओपन जिम की सुविधा परिसर में दी गई है।
इसके अलावा परिसर में शौचालय बना हुआ है। जिले में महामाया स्टेडियम के अलावा रईसपुर खेल मैदान ही एक सरकारी मैदान है। खेल परिसर में एथलेटिक्स के साथ कबड्डी, कुश्ती, शूटिंग रेंज, वॉलीबॉल, थ्रो बॉल, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों के आयोजन के लिए तैयार करना था। कई प्रयासों के बाद खेल परिसर बनवाया गया था। इसमें खिलाड़ियों को अलग-अलग सुविधा दी जानी थीं, लेकिन उद्घाटन के बाद केवल ओपन जिम बनवाया गया है। अब आसपास के लोग सुबह शाम टहलने और बच्चे खेलने आते हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य करवाए जाने थे। - मनोज चौधरी, पूर्व पार्षद खेल परिसर के संबंधित कोई प्रस्ताव फिलहाल नहीं है। न ही इसके लिए कोई बजट प्रस्तावित है। यदि सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव पास होता है, तो खेल परिसर में कार्य कराया जाएगा। - बीके जैन, एक्सईएन सीपीडब्लूडी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




