
31 जनवरी तक श्रमिकों के पंजीकरण होंगे
गाजियाबाद में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण 31 जनवरी तक किया जाएगा। श्रमिक नया पंजीकरण या पुराने पंजीकरण को रिनुअल करा सकते हैं। उप श्रम आयुक्त ने बताया कि पंजीकरण के बाद ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिसमें शिक्षा, विवाह सहायता और अन्य योजनाएं शामिल हैं।
गाजियाबाद। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण 31 जनवरी तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत श्रमिक अपना नया पंजीकरण या पुराने पंजीकरण को रिनुअल करा सकते है। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि श्रमिकों को उनके लिए संचालित होनी वाली विभिन्न योजना जैसे अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों का प्रवेश, श्रमिकों के पंजीकरण व नवीनीकरण,शिशु एवं बालक योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता का लाभ पंजीकरण होने के बाद ही दिया जाता है। इसके लिए श्रमिकों के लिए कैंप लगाकर भी आवेदन कराए जाते है वहीं श्रमिक जन सेवा केंद्र के व श्रम विभाग आकर अपना नवीन या पंजीकरण रिनुअल करा सकते है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




