श्री कृष्ण और सुदामा के प्रसंग से सच्ची मित्रता का संदेश दिया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादगाजियाबाद के नेहरू नगर सेकंड स्थित शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का प्रसंग सुनाया गया। कथा में सच्ची मित्रता और सुदामा से त्याग की शिक्षा दी गई। सुगम महाराज ने बताया कि सुदामा बचपन से ही विरक्त थे।

गाजियाबाद। नेहरू नगर सेकंड स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान सभी को सच्ची मित्रता का संदेश दिया गया और सुदामा से त्याग की शिक्षा लेने के लिए कहा गया। सातवें दिन कथा व्यास सुगम महाराज ने बताया कि सुदामा बचपन से ही विरक्त थे। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष केके भटनागर, बीके गर्ग, आरके वर्मा, यजमान प्रमोद कुमार गर्ग, अंजू रानी गर्ग, नितिन गर्ग, पूनम गर्ग, मेहुल गर्ग, शुभी गर्ग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


