ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद रालोद सरकार बनी तो किसान सम्मान निधि दोगुना की जाएगी : जयंत सिंह

रालोद सरकार बनी तो किसान सम्मान निधि दोगुना की जाएगी : जयंत सिंह

मुरादनगर। संवाददाता। रालोद के राष्ट्रीय चौधरी जयंत सिंह ने शनिवार को मुरादनगर में आयोजित जनसभा में कहा कि उनकी सरकार बनने पर प्रदेश के प्रत्येक...

रालोद सरकार बनी तो किसान सम्मान निधि दोगुना की जाएगी : जयंत सिंह
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 16 Oct 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादनगर। संवाददाता

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने शनिवार को मुरादनगर में आयोजित जनसभा में कहा कि उनकी सरकार बनने पर प्रदेश के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनाई जाएगी। इतना ही नहीं खटारा रोडवेज बस के स्थान पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। साथ ही कहा कि किसानों को दोगनी सम्मान निधि मिलेगी।

चौधरी जयंत सिंह रावली मार्ग स्थित गुड़ मंडी परिसर में आयोजित आशीर्वाद पथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने घोषणा कि रालोद की सरकार बनने पर यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए उम्र सीमा 22 से बढ़ाकर 28 सात तक की जाएगी। यूपी पुलिस तंत्र को मजबूत किया जाएगा। इतना ही नहीं यूपी पुलिस में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। बॉर्डर स्कीम को समाप्त किया जाएगा। रालोद मुखिया ने आरोप लगाया कि सूबे की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रोडवेज बस खटारा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि रालोद यदि सत्ता में आता है तो 25 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। 760 नगर पंचायत व नगर पालिका परिषदों में सीवर लाइन डाली जाएंगी। जयंत ने कहा कि पांच साल के अंदर मात्र 25 रुपये गन्ना मूल्य पर बढ़ोतरी की गई, जबकि किसानों को उम्मीद थी कि इस बार गन्ना मूल्य 450 रुपये होगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से किसान सम्मान निधि को छह हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिए जाएगी। जबकि सीमांत ,लघु किसानों को 15 हजार रुपये सालान दिया जाएगा। जनसभा को राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व विधायक राजपाल सिंह, सुदेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन चौधरी, अजय प्रमुख, जगत सिंह दौसा ,सतेन्द्र तोमर, रणवीर दहिया, अय्युब अली ने भी सम्बोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें