Ghaziabad News: सैनिक भवन का शिलान्यास किया
Ghaziabad News: मोदीनगर में एमएम डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहीदों की शौर्य गाथाएं सुनाई गईं और एक सैनिक भवन का शिलान्यास हुआ। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की विजय के बारे में बताया और युवाओं को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित किया।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। पूर्व सैनिक शौर्य कल्याण संगठन की ओर से दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में बुधवार को कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कारगिल में शहीद हुए योद्धाओं की शौर्य गाथाओं का वर्णन किया गया। इस अवसर पर गोविंदपुरी की सुचेतापुरी कॉलोनी में प्रस्तावित सैनिक भवन का शिलान्यास हुआ। भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच, नगर पालिका के चेयरमैन विनोद वैशाली और कारगिल योद्धा परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने नीव की ईंट रखकर सैनिक भवन का शिलान्यास किया। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव को एनसीसी कैडेट्स मोदी मंदिर से दिल्ली-मेरठ मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मुल्तानीमल मोदी पीजी कॉलेज तक रैली के रूप में लेकर आए।
कारगिल शहीदों को नमन करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एनसीसी कैडेट्स की ओर से मानद कैप्टन यादव गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया। कैप्टन यादव ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की शौर्य गाथा सुनाई। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों के आदम्य साहस के आगे दुश्मन परास्त हुआ और हमने कारगिल में ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर वहां तिरंगा लहराया।उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की समृद्धि और विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से सभी को अभिभूत कर दिया। संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। संचालन लक्ष्मण सिंह राठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, मनोज शर्मा,ओमपाल तेवतिया, परमेंद्र आर्य, बीसी बंसल, एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर, डॉ. अरुण त्यागी, सतेंद्र तोमर, डा. सतीश चंद्र अग्रवाल, श्यामलाल, बबली गुर्जर, सतीश कुमार, रजनीश जिंदल और विजय कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


