भारतीय हॉकी टीम में करण का चयन हुआ
गाजियाबाद के हॉकी खिलाड़ी करण गौतम को ओमान में होने वाली एशियन यूथ हॉकी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। करण डिफेंडर के रूप में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने हाल ही में अंडर-18 एशियाई हॉकी चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

गाजियाबाद, वंदना। हॉकी खिलाड़ी करण गौतम का चयन भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। ओमान में होने वाली एशियन यूथ हॉकी चैंपियनशिप में करण भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह बतौर डिफेंडर टीम में शामिल हुए हैं। हाल ही में जापान में हुई अंडर-18 एशियाई हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने मेजबान जापान को हराकर ट्रॉफी देश के नाम की थी। इस जीत में करण गौतम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करण गौतम ने बताया कि वह चैंपियनशिप के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। वह हर मैच में टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनकी सफलता की कामना की।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


