निशा विश्वकर्मा हत्याकांड में दोषियों को सजा दिलाने की मांग
गाजियाबाद में नाबालिग निशा विश्वकर्मा के हत्याकांड में दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर न्याय पार्टी ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। आरोप है कि कुछ युवकों ने निशा की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। पूर्व मंत्री पर भी हमले की बात कही गई है।

गाजियाबाद, संजीव वर्मा। गाजीपुर की नाबालिग निशा विश्वकर्मा हत्याकांड में दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर न्याय पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग की गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने निशा की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था, साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। आरोप लगाया कि घटना की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा पर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया गया। ज्ञापन में उनके हमलावरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान रविंद्र पांचाल, बाबूराम और रमेश विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


