जेल में महिला सशक्तिकरण पर नाटक मंचन

Mar 08, 2026 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

-डासना स्थित जिला कारागार हुआ विशेष कार्यक्रम -महिला बंदियों ने नाटक, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता

जेल में महिला सशक्तिकरण पर नाटक मंचन

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डासना स्थित जिला कारागार में रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिला बंदियों के लिए मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया, जिसमें कई बंदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बंदियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में जेल प्रशासन की ओर से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया गया।

जेल अधीक्षक के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमारी शर्मा रहीं। इसके अलावा अनीता दीक्षित, रागिनी पांडेय, मनीषा चौहान, अनीता प्रजापति, डॉ. निधि यादव, डॉ. हेमलता, चंचल शर्मा और प्रियंका चौधरी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी जेलर शिवानी यादव ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।