विकास भवन में 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
गाजियाबाद में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी किया गया।

गाजिायाबाद, संवाददाता। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिले की 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी व भाजपा के जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं सशक्त होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस मौके पर जनपद की 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वाष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


