समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Mar 08, 2026 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

प्रताप विहार स्थित ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल में मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने समाज सेवा, पत्रकारिता, और शिक्षा में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. विभा चौहान ने अनुभव साझा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 75 महिलाएं उपस्थित रहीं।

समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। प्रताप विहार स्थित ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल में भाग्यशाली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए परम जीत कौर, पत्रकारिता में रेखा अग्रवाल, शिक्षा की अलख जगाने वाली ज्योति द्विवेदी, डॉ. संगीता गुप्ता तथा बहादुरी के लिए सुमन सिंह सेंगर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जीजीआईसी विजय नगर की प्रधानाचार्या डॉ. विभा चौहान, विशिष्ट अतिथि लोनी थानाध्यक्ष ऋतु त्यागी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल्या वरमानी ने की। समिति की सदस्य निरुपमा त्रिपाठी, किरन जादौन,आशा सचान और शुभ्रा जैन ने अतिथियों को तिलक लगाकर, अंग वस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

डॉ. विभा चौहान ने वरिष्ठ नागरिकों से अपने विषयगत अनुभव और ज्ञान को साझा करने का आह्वान किया। ऋतु त्यागी ने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न मुद्दों पर जागरुक करते हुए कोई भी परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने को कहा।इस मौके पर महिलाओं ने उल्लास के गीत गाकर भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नागरिक शुभ्रा जैन व निरुपमा त्रिपाठी ने किया। आशा सचान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लगभग 75 महिलाएं मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।