आतंकवाद व साइबर कट्टरपंथ से निपटने को क्षेत्रीय सहयोग जरूरी: रवि जोसेफ
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय

गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आतंकवाद व साइबर कट्टरपंथ से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग बेहद जरूरी है।
मुख्य अतिथि का उद्बोधन
मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के अपर महानिदेशक रवि जोसेफ ने कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद, साइबर कट्टरपंथ, आतंक वित्तपोषण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियां लगातार जटिल होती जा रही हैं। ऐसे में इनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, तकनीकी तैयारी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र बेहद आवश्यक है। उन्होंने आतंकवाद के बदलते स्वरूप और डिजिटल माध्यमों के जरिए युवाओं में बढ़ रही कट्टरपंथी सोच पर चिंता जताई। रवि जोसेफ ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश की विभिन्न सुरक्षा एवं प्रवर्तन एजेंसियों के विशेषज्ञों और अनुभवी अधिकारियों ने अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिए।
विशेषज्ञों की चर्चा
जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी के अधिकारी मेहराज मलिक ने कट्टरपंथ, डी-रेडिकलाइजेशन, सीमा पार आतंकवाद और प्रॉक्सी युद्ध जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को प्रभावित करने की कोशिशें बढ़ रही हैं, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मेजर जनरल रूपेश मेहता ने वैश्विक आतंकवाद की वर्तमान प्रवृत्तियों और दक्षिण एशिया पर उसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन लगातार नई तकनीकों और साइबर माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। बीएसएफ एवं एनआईए के सेवानिवृत्त डीआईजी एनएनडी दुबे, केसी ने आतंकवाद निरोधी जांच और अभियानों से जुड़े अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए।
उन्होंने विभिन्न अभियानों के दौरान सामने आई चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। सीडीटीआई के उप-प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


