Ghaziabad News: मदरसों की जांच के लिए अभियान चलेगा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले के मदरसों में पारदर्शीता लाने के लिए अल्पसंख्यक विभाग जांच अभियान

Ghaziabad News: मदरसों की जांच के लिए अभियान चलेगा

Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले के मदरसों में पारदर्शीता लाने के लिए अल्पसंख्यक विभाग जांच अभियान शुरू करेगा। इसके तहत संचालित मदरसों का निरीक्षण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की टीम प्रत्येक मदरसे में पहुंचकर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी। जनपद में संचालित मदरसों की जांच होगी। अल्पसंख्यक विभाग मदरसों की जांच कर मदरसों में बायोमैट्रिक हाजिरी, उपस्थिति रजिस्टर, पुराने रिकार्ड समेत अन्य जांच की जाएगी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने बताया कि सबसे पहले शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था देखी जाएगी। जहां बायोमैट्रिक मशीनें स्थापित हैं, वहां उपस्थिति का सत्यापन किया जाएगा, जबकि जिन संस्थानों में यह व्यवस्था प्रभावी नहीं है, उनको नोटिस दिए जाएंगे।

इसके अलावा उपस्थिति रजिस्टर का मिलान कर यह भी देखा जाएगा कि शिक्षक और छात्र नियमित रूप से उपस्थित हो रहे हैं या नहीं। जांच टीम मदरसों के पुराने रिकार्ड और प्रशासनिक रिकॉर्ड को भी देखेगी। इसमें विभिन्न रजिस्टरों, प्रवेश विवरण, छात्र संख्या और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि रिकॉर्ड में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान मदरसों में पढ़ाई जाने वाली पुस्तकों की भी विशेष रूप से जांच की जाएगी। अधिकारी यह देखेंगे कि विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं या नहीं। यदि किसी मदरसे में निर्धारित पाठ्यक्रम के विपरीत पढ़ाई कराई जा रही होगी तो संबंधित प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी मदरसों में शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता और शासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। जो अगले सप्ताह से चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर कराने के लिए संबंधित मदरसा प्रबंधन को निर्देश भी दिए जाएंगे। बता दें कि जिले में 228 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं,वहीं 139 मदरसे बिना मान्यता के संचालित होते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।