Ghaziabad News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से आ रहा दूषित पानी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड पर तीन दिन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को गंदा पानी मिल रहा है और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जलकल विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Ghaziabad News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से आ रहा दूषित पानी

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड पर तीन दिन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पीने का पानी सड़कों पर बह रहा है। इस कारण घरों में भी दूषित पानी आ रहा है। वहीं मार्ग पर पानी भरने से आने वाले लोगों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि लगातार शिकायत करने पर भी मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया है। काला पत्थर रोड इंदिरापुरम का व्यस्ततम मार्ग है। यहां हजारों दुकानें हैं, जहां दिन भर में लाखों लोग आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से सटे शक्तिखंड एक और नीतिखंड एक में पेयजल लाइन में लीकेज हो गया था।

इस कारण तीन दिन पानी बहकर मार्ग पर भर गया है। इससे स्थानीय दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ जहां सड़क पर साफ पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के रिहायशी इलाकों में नलों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि जलकल विभाग को तीन दिन पहले ही लिखित और मौखिक रूप से समस्या से अवगत करा दिया गया था, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण समाधान नहीं हुआ। जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि जल्द ही टीम को मौके पर भेजकर पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से आ रहा दूषित पानी