Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsIncreased Security at Ghaziabad Railway Station to Ensure Passenger Safety
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर की सुरक्षा बढ़ाई

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर की सुरक्षा बढ़ाई

संक्षेप: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने आउटर इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया है। अब चार-चार जवान नियमित रूप से तैनात किए गए हैं। इससे पत्थरबाजी और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। सुरक्षा बल को आधुनिक संचार उपकरणों से भी लैस किया गया है।

Wed, 12 Nov 2025 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी ने स्टेशन के आउटर इलाकों में अब सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए दोनों आउटर पर नियमित रूप से चार-चार जवानों की तनाती की गई है। इससे आउटर पर ट्रेन पर पत्थरबाजी, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली एनसीआर का प्रमुख स्टेशन है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में ट्रेन ठहरकर चलती है। इसके अलावा कई राज्यों के लिए भी ट्रेन यहां से होकर गुजरती है। यहां रोजाना हजार से अधिक यात्री पकड़ने के लिए आते हैं।वहीं कई यात्री ऐसे भी होते हैं जिनका घर स्टेशन के आउटर क्षेत्र के नजदीक होता है और वे यहीं से ट्रेन पकड़ने के लिए प्रवेश करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खुला होने से कई बार असामाजिक तत्व भी यहीं से ट्रेन में चोरी, लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसके अलावा पूर्व में आउटर क्षेत्र में ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना भी हो चुकी हैं। अब दोनों आउटर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जीआरपी के चार-चार जवान आउटर पर तैनात किए गए हैं।इसके अलावा प्लेटफार्म पर भी तैनाती की गई है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि आउटर क्षेत्र में जवान नियमित तैनात होंगे। ये कदम आउटर क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। आउटर पर मोबाइल टीम के रहने से उन शरारती तत्वों पर लगाम लगेगी जो ट्रेन धीमी होने या रुकने पर पत्थर फेंकते हैं या ट्रेन में चोरी की कोशिश करते हैं। इससे यात्रियों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। जवानों को आधुनिक संचार उपकरणों और वायरलेस सेट से लैस किया गया है। ताकि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को दे सकें। खुला होने से आसानी से कोई भी आ सकता गाजियाबाद रेलवे स्टेशन कई तरफ से खुला होने से कोई भी आसानी से आ जा सकता है। स्टेशन के सिटी साइड और विजयनगर साइड की तरफ प्रवेश द्वार पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात रहते हैं। आउटर की तरफ से खुला होने से कोई भी असामाजिक तत्व स्टेशन परिसर में प्रवेश कर सकता है। वहीं कई बार यात्री ट्रेन धीमा होने पर आउटर पर ही उतरते हैं। जिसमें कई बार हादसों का भी डर रहता है। अब जवानों की तैनाती होने से इसपर अंकुश लग सकेगा। ये यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से अहम कदम साबित होगा। घटना की जानकारी तुरंत जवान कंट्रोल रूम में देंगे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर पर किसी भी अनहोनी घटना की जानकारी तत्काल आउटर पर तैनात जीआरपी के जवान कंट्रोल रूम में देंगे। ताकि उस घटना पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सके। आवश्यकता के अनुसार मौके पर तुरंत अतिरिक्त जवानों को भी भेजा जाएगा।