Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsIncreased Bus Services for Kartik Purnima Snan Roadways Prepare for Devotees
गढ़ मेले में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी

गढ़ मेले में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी

संक्षेप:

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के कारण, निगम ने कौशांबी डिपो के आसपास पानी का छिड़काव कराया। 300 बसों के अतिरिक्त फेरे 2 से 6 नवंबर तक चलाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए नए रूट भी निर्धारित किए गए हैं।

Nov 01, 2025 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

ट्रांस हिंडन। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रोडवेज बसों के आज फेरे आज रविवार से बढ़ाए जाएंगे। शनिवार से ही बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। यात्रियों की सहूलियत के लिए शनिवार को निगम ने कौशांबी डिपो के आसपास पानी का छिड़काव भी कराया। कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान के लिए ब्रज घाट जा रहे हैं। शनिवार से ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। ब्रजघाट के साथ लोग अनूपशहर भी जा रहे हैं। यात्रियों को परेशानी न हो और वे समय से जाकर स्नान कर सकें, इसके लिए रोडवेज की 300 बसों के बराबर फेरे बढ़ाने जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार से ही फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने तैयारी कर ली। चालक व परिचालों को इसके लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अंशु भटनागर के अनुसार पहले से जो बसें गढ़ और अनूपशहर के लिए चल रही हैं। उनके अलावा अतिरिक्त फेरों के भी रूट तय किए गए हैं। बुलंदशहर-स्याना वाया गढ़, बुलंदशहर-अनूपशहर, दिल्ली-कौशांबी-गढ़, मुरादनगर-मोदीनगर-हापुड़ वाया गढ़, गाजियाबाद-गढ़ और मोदीनगर-हापुड़ वाया गढ़ के रूट से बसें चलाई जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को फायदा मिल सके। अतिरिक्त फेरे दो नवंबर से छह नवंबर तक चलाए जाएंगे। एआरएम ने बताया कि शनिवार से ही यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। डिपो के आसपास कराया पानी का छिड़काव आज से कौशांबी डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ेगी। प्रूदषण के बीच डिपो के आसपास काफी धूल उड़ रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। शनिवार को डिपो के आसपास पानी का छिड़काव कराया गया है। छह नवंबर तक लगातार पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि धूल से यात्रियों का दम न घुंटे।