आयकर विभाग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्धः अपर्णा करण

आयकर विभाग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्धः अपर्णा करण

संक्षेप:

गाजियाबाद के डासना स्थित आईएमएस यूसी में, आयकर विभाग ने करदाताओं को सम्मान और पारदर्शिता से सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रमुख आयकर आयुक्त अपर्णा करण ने तकनीकी नवाचारों के जरिए सेवाओं को सुलभ बनाने और टीडीएस संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में कई विशेषज्ञों और करदाताओं ने भाग लिया।

Dec 11, 2025 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद। डासना स्थित आईएमएस यूसी में करदाताओं से मुखातिबत होते हुए उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण ने कहा कि आयकर विभाग का मुख्य उद्देश्य करदाताओं को सम्मान, सुविधा और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। विभाग तकनीकी नवाचारों के जरिए सेवाएं अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए लगातार सुधारों पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आयकर विभाग, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड तथा फेडरेशन ऑफ ऑल टैक्स बार एसोसिएशंस ऑफ गाजियाबाद ने किया। आयकर अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन एवं करदाता सेवाएं विषय पर आयोजित इस संवाद सत्र में टीडीएस से संबंधित समस्याएं एवं उनके व्यावहारिक समाधान पर चर्चा की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही अग्रिम कर के मुद्दे एवं अनुपालन, करदाताओं को उपलब्ध नवीनतम डिजिटल सेवाएं और शिकायत-मुक्त व समयबद्ध करदाता सेवा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें गाजियाबाद के मुख्य आयकर आयुक्त देवेंद्र कुमार गुप्ता, प्रधान आयकर आयुक्त गाजियाबाद दीपिका मित्तल तथा प्रधान आयकर आयुक्त (ओएसडी/ प्रशासन), कानपुर शिवोदान सिंह भदौरिया ने आयकर से जुड़े विभिन्न पहलुओं, समस्याओं और समाधार के बारे में बताया। मौके पर सुनील गोयल, सीए डीके गोयल, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, स्टील एंड ट्रेड एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अतुल जैन, आईएएमए के महासचिव संजीव सचदेव, समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता, आईएमएस के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. राकेश छारिया, डॉ. पीएन चौधरी, डॉ. राहुल गुप्ता समेत व्यापारी, उद्यमी, उद्योगपति, सीए, टैक्स प्रैक्टिशनर्स, वकील, चिकित्सक तथा अन्य करदाता मौजूद रहे। जिन्होंने विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों से सवाल कर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।