
देश की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहीं: अनुराग ठाकुर
-खेतान स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ ट्रांस हिंडन,संवाददाता। देश
-खेतान स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ ट्रांस हिंडन,संवाददाता। देश में बेटियां एक नहीं अनेकों क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में वे अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजेंद्र नगर स्थित खेतान स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में यह बात कही। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था की ओर से हुए आयोजन की शुरुआत अनुराग ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि जिस देश में खिलाड़ियों का मान सम्मान होगा, उस देश के खिलाड़ी मेडल जीतेंगे।

देश में खेलों का वातावरण बनाने के लिए समाज की सोच में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। सरकार ने महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए अस्मिता योजना की शुरुआत की। 776 प्रतियोगिताओं का आयोजन कर 83,673 महिलाओं को खेलों में प्रतिभाग करने का मौका दिया। इसी का असर है अब देश की बेटियां खेल समेत हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पुरानी सरकारों में खेल कम और घोटाले ज्यादा होते थे। वहीं भाजपा सरकार ने ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में बेटियों को आगे बढ़ने का कार्य किया है। खिलाड़ियों के लिए सांसद और विधायक आगे आकर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते हैं। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। पहले दिन दौड़, कबड्डी ,बॉलीबॉल, महिला कुश्ती, लांग जंप, बास्केटबॉल और बैडमिंटन में सैकड़ों युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, प्रभारी मंत्री असीम अरुण, विधायक संजीव शर्मा व भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व पप्पू पहलवान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


