थाइराइड और फेफड़ों की मुफ्त जांच का शिविर लगाया
गाजियाबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मुफ्त थायराइड और फेफड़ों की जांच का शिविर लगाया, जिसमें 50 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया। डॉ. मनोज अग्रवाल और डॉ. अरुणा अग्रवाल के क्लीनिक में आयोजित इस शिविर का अगला कार्यक्रम 9 और 18 फरवरी को होगा।

-आईएमए गाजियाबाद के शिविर में 50 मरीजों ने लाभ उठाया गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गाजियाबाद ने जनमानस को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को मुफ्त थायराइड और फेफड़ों की जांच का शिविर लगाया। इसके साथ ही हार्ट अटैक से बचाव के लिए सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया। अशोकनगर स्थित डॉ. मनोज अग्रवाल एवं डॉ. अरुणा अग्रवाल के क्लीनिक शुक्रवार को पहला शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 50 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा पीएफटी मशीन से स्पायरोमेट्री (फेफड़ों की जांच की गई। जबकि डॉ. वी.बी. जिंदल ने उपस्थित लोगों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
डॉ. निकुंज ने थायराइड से होने वाली बीमारियों व उनके लक्षणों की जानकारी दी। इस मौके पर आईएमए सचिव डॉ. राजीव त्यागी और कोषाध्यक्ष डॉ. सारिका जैन भी मौजूद रहे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल ने बताया कि यह अभियान अगले दो महीनों तक विभिन्न केंद्रों पर चलाया जाएगा। अगला शिविर 9 फरवरी को सुनील चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट और 18 फरवरी को गणेश हॉस्पिटल में आयोजित होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


