Ghaziabad News: अवैध जींस रंगाई की फैक्टरी में छापा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने शुक्रवार को नहरपार क्षेत्र के गांव

Ghaziabad News: अवैध जींस रंगाई की फैक्टरी में छापा

Ghaziabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने शुक्रवार को नहरपार क्षेत्र के गांव डूंगरपुर में अवैध रूप से संचालित जींस रंगाई एवं धुलाई की फैक्ट्री पर छापा मारकर कार्रवाई की। जांच के दौरान फैक्ट्री बिना किसी वैध अनुमति के संचालित होती मिली। आरोप है कि रंगाई और धुलाई में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का गंदा पानी बिना उपचार के खुले में छोड़ा जा रहा था, जिससे जल प्रदूषण फैल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डूंगरपुर की राजस्व सीमा में साई कंपनी से यमुना पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर एक अवैध वर्कशॉप संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता (एईई) व्योम शर्मा की टीम के साथ संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।

रासायनिक अपशिष्ट खुले में छोड़ रहे थे

जांच में सामने आया कि वर्कशॉप का संचालन मीठापुर निवासी भूपेंद्र द्वारा किया जा रहा था। मौके पर जींस की रंगाई और धुलाई का कार्य चल रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रासायनिक अपशिष्ट और गंदे पानी को सीधे खुले में छोड़ा जा रहा था, जिससे पर्यावरण और जल स्रोतों के प्रदूषित होने की आशंका है।

आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सके

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने संचालक से संचालन संबंधी वैध अनुमति और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और नियमानुसार क्लोजर रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

किस गांव में अवैध जींस रंगाई फैक्ट्री पर छापा मारा गया?
डूंगरपुर गांव में अवैध जींस रंगाई फैक्ट्री पर छापा मारा गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।