Ghaziabad News: हिंडन नदी के पुल के नीचे धार्मिक स्थल बनाकर अतिक्रमण करने का आरोप

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में हिंडन नदी में अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल बनाए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व महापौर अशु वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर इसे हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस अतिक्रमण से नदी की पवित्रता प्रभावित हो रही है और इस पर प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता है।

Ghaziabad News: हिंडन नदी के पुल के नीचे धार्मिक स्थल बनाकर अतिक्रमण करने का आरोप

Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। हिंडन नदी में अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल बनाए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व महापौर अशु वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर पुल के नीचे बनाए गए धार्मिक स्थल को हटाने और नदी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि हिंडन नदी के क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे नदी का स्वरूप प्रभावित होने के साथ उसकी पवित्रता भी खंडित हो रही है। शिकायत में पूर्व महापौर ने कहा कि पुल के नीचे नदी की भूमि पर धार्मिक स्थल का निर्माण कर कब्जा किया गया है। इससे नदी के प्रवाह और उसके आसपास के क्षेत्र पर भी असर पड़ने की आशंका है।

उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति की जांच कराने की मांग की है। अशु वर्मा का कहना है कि हिंडन नदी को अतिक्रमण और प्रदूषण से बचाने के लिए लगातार अभियान चलाने की जरूरत है। नदी की भूमि पर किसी भी तरह का स्थायी निर्माण नहीं होने दिया जाना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने और नदी की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि धार्मिक स्थल हाल ही में बनाया गया है। पहले नदी पर पुल बना। जब पुल बनाया गया था तो उसके नीचे कोई धार्मिक स्थल नहीं था। अब अचानक उनके नीचे धार्मिक स्थल कैसे बना गया। यह सीधे तौर पर नदी की जमीन पर भूमाफियाओं की ओर से अतिक्रमण है। मामले में एसडीएम राजेंद्र कुमार का कहना है कि पूर्व महापौर की शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: हिंडन नदी के पुल के नीचे धार्मिक स्थल बनाकर अतिक्रमण करने का आरोप