संयुक्त अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को जल्द मिलेगी घर के खाने की सुविधा
गाजियाबाद, संवाददाता। संयुक्त अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को जल्द

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को जल्द ही घर जैसे खाने की सुविधा जल्द मिलेगी। प्रशासन ने प्रेरणा सहायता समूह को अस्पताल परिसर में कैंटीन संचालित करने की अनुमति दे दी है। प्रबंधन ने समूह को कैंटीन की जमीन भी आवंटित कर दी है। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में फिलहाल भर्ती मरीजों को ही मैस से भोजन दिया जा रहा है। लेकिन मरीजों के तिमारदारों को बाहर से महंगा और अस्वच्छ खाना खरीदना पड़ता है। कई बार मरीज के साथ गलत खानपान से तीमारदार की सेहत पर भी असर पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए अस्पताल परिसर में कैंटीन खुलवाने की मांग जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रखी गई थी। इस मामले में प्रशासन ने अस्पताल परिसर में प्रेरणा सहायता समूह को कैंटीन चलाने की अनुमति दी है। समूह की महिलाओं ने अस्पताल प्रबंधन से परिसर में जमीन देने की मांग की है। सीएमएस ने ट्रामा सेंटर के बराबर में स्थान चिन्हित कर लिया है। जहां जल्द कैंटीन शुरू की जाएगी。
ओपीडी के मरीजों को मिलेगा लाभ
कैंटीन का सबसे ज्यादा फायदा ओपीडी में आने वाले मरीजों को मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में रोजाना 800 से 1000 तक मरीज इलाज करान के लिए ओपीडी में आते हैं। जांच कराने की वजह से ज्यादातर मरीज बिना कुछ खाए ही घर से आते है। ऐसे में इलाज के बाद वह अस्पताल परिसर में ही घर जैसे खाने का स्वाद ले सकेंगे।
बीमार होने से बचेंगे
सहायता समूह की महिलाएं कैंटीन में साफ-सुथरा, पौष्टिक और घर जैसा भोजन उचित दरों पर उपलब्ध कराएंगी। बिना मसालेदार भोजन से तिमारदारों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कैंटीन में चाय, नाश्ता और दैनिक जरूरत की खाने-पीने की चीजें भी उपलब्ध होंगी।
----
प्रेरणा सहायता समूह की महिलाओं को कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। जमीन को खाली कराने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। कैंटीन संचालन से मरीज-तीमारदारों को पौष्टिक भोजन मिलेगा।
- डॉ. संजय गुप्ता, सीएमएस, संयुक्त जिला अस्पताल
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


