दूधेश्वर नाथ मंदिर में तीन मार्च को होलिका दहन होगा

Feb 28, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में इस बार होलिका दहन अलग-अलग दिन मनाया जाएगा। कुछ स्थानों पर 2 मार्च को और कुछ पर 3 मार्च को होलिका दहन होगा। दूधेश्वर नाथ मंदिर में 3 मार्च को शाम 7 बजे होलिका दहन होगा। चंद्रग्रहण के कारण होलिका पूजन और दहन के समय में बदलाव किया गया है।

दूधेश्वर नाथ मंदिर में तीन मार्च को होलिका दहन होगा

गाजियाबाद, संवाददाता। इस बार होलिका दहन शहर में अलग अलग दिन किया जाएगा। कुछ जगह दो मार्च को तो कुछ जगह तीन मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। दूधेश्वर नाथ मंदिर में तीन मार्च को होलिका दहन होगा। चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन और होलिका पूजन के समय में परिवर्तन रहेगा। महंत नारायण गिरि ने बताया कि दूधेश्वर नाथ मंदिर में तीन मार्च की शाम सात बजे होलिका दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होलिका पूजन सुबह 06:20 बजे तक रहेगा। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं होली वाली गली में दो मार्च को होली पूजन किया जाएगा और होलिका दहन तीन मार्च को किया जाएगा।

आयोजक उस्ताद अशोक गोयल ने बताया कि चंद्रग्रहण की वजह से इस बार दो मार्च को होलिका पूजन सुबह छह बजे से शुरू होगा और 10 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। होलिका दहन तीन मार्च को रात साढ़े आठ बजे होगा। उन्होंने बताया कि होलिका में 40 क्विंटल लकड़ी का इस्तेमाल होगा और चार कनस्तर घी से हलवा बनाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।