Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsHit and Run Incident in Ghaziabad Drunk Driver Flees After Crash
नशे में तेज रफ्तार गाड़ी से कार में टक्कर मारी

नशे में तेज रफ्तार गाड़ी से कार में टक्कर मारी

संक्षेप:

घटना में पीड़ित कार सवार बाल-बाल बचा शिकायत पर चालक को तलाश कर रही पुलिस

Jan 21, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहे एक चालक ने दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। विश्वास नगर सिहानी रोड निवासी अंश त्यागी का कहना है कि सात जनवरी की रात वह अपनी कार से बी-ब्लॉक लोहिया नगर मार्ग की ओर जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान एक कार के चालक ने शराब के नशे में तेज गति से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। इसमें वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन रोकने के बजाय खतरनाक ड्राइविंग करते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर सिहानी गेट पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 19 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि यह मामला हिट एंड रन के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने का भी है, जो कानूनन अपराध है। एसीपी के मुताबिक सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार चालक और वाहन की पहचान की जा रही है।