तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Mar 08, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। बाइक सवार काफी देर तक घायल हालत में वहीं पड़ा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। राहगीरों की सूचना पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।लखीमपुर खीरी के गांव रायपुर में रहन वाले मुलेंद्र कुमार अवस्थी ने दर्ज केस में बताया कि वह 30 वर्षीय भतीजे महेंद्र अवस्थी के साथ न्याय खंड तीन में रहते हैं। चार मार्च को महेंद्र किसी काम से आम्रपाली रायल गए थे।

शाम को 6-7 बजे वह बाइक से वापस आ रहे थे। इस दौरान जीसी ग्रैंड सोसाइटी की मार्केट में सामने एक कार ने महेंद्र की बाइक में तेज टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। भतीजे को टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। जिससे भतीजे को तुरंत मेडिकल सहायता नहीं मिल सकी और उनके सिर से बहुत ज्यादा खून बह गया। फिलहाल महेंद्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत अति गंभीर है। पीड़ित ने कार चालक का पता लगाने और उसके खिलाफ हिट एंड रन के तहत कार्रवाई की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।