
वाहन की टक्कर से ठेली वाले के दोनो कूल्हे टूटे
ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने
ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने ठेली वाले को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दूर जा गिरा और ठेली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन चालक ने ही उसे घायल हालत में अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। जांच में चिकित्सकों ने उसके दोनों कूल्हे टूटे हुए बताए हैं। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर निवासी यासीन ने बताया कि 20 जनवरी की रात में लगभग एक बजे उनका भाई शाने आलम वसुंधरा से बाजार लगाकर ठेली लेकर राजीव नगर जा रहा जा रहा था।
बजीराबाद रोड पर बाबा होटल से पहले 80 फुटा रोड की ओर से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने भाई को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक ही उनके भाई को दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल लेकर गया और वहां छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल की सूचना पर जब वह पहुंचे, तो वहां पता चला कि भाई के दोनों कूल्हे टूटे हुए हैं। उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी शालीमार गार्डन के अनुसार, केस दर्ज कर चालक को तलाश किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




