ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार करने पर होगा केस

आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार करने पर होगा केस

तानौ निकायों में शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शुक्रवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है,...

आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार करने पर होगा केस
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादThu, 23 Nov 2017 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

तानौ निकायों में शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शुक्रवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है, इसलिए प्रत्याशी प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों पर नजर रखने के लिए टीमों का गठन कर रखा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रेक्षक अनुराग श्रीवास्तव प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, जिला निर्वाचन अधिकारी रितु माहेश्वरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक नियुक्त किएस्थानीय निकाय निर्वाचन के लिए आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अनुराग श्रीवास्वतव प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश जनपद में आ चुके हैं। उनका कैंप कार्यालय गंगाजल गेस्ट हाउस जल निगम सिद्धार्थ विहार में है। उनका मोबाइल नंबर 8920275361 है। पर्यवेक्षक के लाइजनिक अधिकारी सब रजिस्टार पीके संस्थान व आबकारी अधिकारी राहुल सिंह हैं। बूथों पर पानी, सफाई की व्यवस्था नगर निगम के चुनाव में दो दिन शेष रह गए हैं। पुलिस, प्रशासन और निगम के अधिकारी सभी मतदान केंद्रों पर सफाई, पानी, पथ प्रकाश एवं मतदान कर्मियों के रुकने की व्यवस्था कराने में जुटे हैं। गुरुवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सदरपुर के एक स्कूल में मलबा पड़ा मिला। संजयनगर के एक स्कूल में बूथ नंबर गलत लिखा था। नगर निगम के संपत्ति प्रभारी एके गुप्त ने बताया कि जहां से कमियों की शिकायतें मिलती है, उन बूथों पर प्राथमिकता से काम कराया जा रहा है। उधर संवेदनशील (174), अतिसंवेदनशील (154) और अतिसंवेदनशील (+) 41 बूथों पर अधिक चौकसी रखी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें