ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: जरूरतमंद लड़कियों का भविष्य संवार रहीं कुसुम

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: जरूरतमंद लड़कियों का भविष्य संवार रहीं कुसुम

गाजियाबाद। इंदिरापुरम में रहने वालीं कुसुम असवाल 30 जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा का खर्च...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: जरूरतमंद लड़कियों का भविष्य संवार रहीं कुसुम
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 23 Jan 2021 10:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद।

इंदिरापुरम में रहने वालीं कुसुम असवाल 30 जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा का खर्च उठाकर उनका भविष्य संवार रही हैं। इसके साथ ही वह 35 से ज्यादा गरीब परिवार की बेटियों की शादी में भी आर्थिक मदद कर चुकी हैं। वह दिव्यांग बालिकाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभियान चला रही हैं। इसके तहत उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली कुसुम असवाल वर्तमान में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में कार्यरत हैं। कुसुम बताती हैं कि पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद जरूरतमंद बच्चों और विशेष रूप से बेटियों की भलाई के लिए पति गोपाल सिंह असवाल की मदद से काम शुरू किया। वह 30 गरीब बालिकाओं की शिक्षा का खर्च उठा रही हैं। इनका स्कूल में दाखिला करवाने से लेकर हर साल फीस जमा कराने का खर्च वही देती हैं। साथ ही इनकी कॉपी किताब का भी खर्च उठाती हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 35 से ज्यादा बेटियों की शादी में मदद की है। दिव्यांग बेटियों को रोजगार से जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन भी करती हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान गरीब बस्तियों में खाद्य सामग्री, मास्क और सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराए थे। साथ ही गाजियाबाद के रास्ते अपने घरों को जाने वाले लोगों के लिए भी जगह-जगह पैकेट में खाना वितरित किया। वह बताती हैं कि उनका यह अभियान जारी रहेगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें