Ghaziabad News: जलभराव की समस्या को लेकर जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में हुई तेज बारिश से राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल सोसाइटी के बेसमेंट में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। यूनिनव हाइट्स सोसाइटी के एओए ने जीडीए के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

Ghaziabad News: जलभराव की समस्या को लेकर जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा

Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। शहर में हुई तेज बारिश से राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल सोसाइटी के बेसमेंट में उत्पन्न हुई जलभराव की समस्या को लेकर यूनिनव हाइट्स सोसाइटी के एओए ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि पहले भी इसको लेकर शिकायत की गई थी लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। एओए के कार्यकारी सचिव अमित सिलावट ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। पिछले वर्ष भी बेसमेंट से ऊपर तक पानी भरने से सोसाइटी में दूषित पानी से लेकर बिल्डिंग कमजोर होने की आशंका बनी हुई थी।

इस बार भी बारिश से पहले संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया गया था, लेकिन समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते रेड एप्पल सोसाइटी में समस्या दोबारा हो गई है। एओए का कहना है कि लंबे समय तक बेसमेंट में गंदा पानी भरा रहने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं जलभराव से रेड एपल सोसाइटी की इमारत की नींव और दीवारों को नुकसान पहुंचने के साथ यूनिनव हाइट्स सोसाइटी की चारदीवारी की मजबूती भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने जीडीए से बेसमेंट से तत्काल पानी निकलवाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।