Ghaziabad News: लोहे की रैक के नीचे दबा युवक
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित जेप्टो स्टोर में एक लोहे की भारी रैक गिरने से कुन्नाल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर में हुई। शोर सुनकर अन्य कर्मचारियों ने रैक हटाकर उसे बाहर निकाला और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित जेप्टो स्टोर में शुक्रवार दोपहर बाद लोहे की भारी रैक अचानक गिर गई। रैक के नीचे दबने से वहां मौजूद सम्राट चौक निवासी कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आए कर्मचारियों ने रैक हटाकर उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है।


