गाजियाबाद के अस्पतालों को सीएसआर फंड से मिला 22 करोड़ का सहयोग
गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद के स्वास्थ्य विभाग को विगत वर्ष कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद के स्वास्थ्य विभाग को विगत वर्ष कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से 22 करोड़ रुपये का सहयोग मिला है। इससे स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए उपकरण, मशीनें और मोबाइल वैन तक प्राप्त हुई है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से विभिन्न संस्थाओं ने कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। मोबाइल स्क्रीनिंग बस के माध्यम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिला अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों को भेंट किया है। महिला अस्पताल में हाई-रिस्क डिलीवरी के लिए आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन (हब एंड स्कोप मॉडल) उपलब्ध कराई गई हैं।
वहीं स्वास्थ्य केंद्रों के आधुनिकीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कुछ संस्थाओं द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट भी दी गई हैं, जिससे अब गांव-गांव जाकर मरीजों का इलाज और जांच करना आसान हो गया है। इसके साथ ही डेंटल और फिजियोथेरेपी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। कार्यवाहक सीएमओ डा. अमित विक्रम ने बताया कि विगत वर्ष विभाग को 22.72 करोड़ रुपये का सामान विभिन्न संस्थाओं ने सीएसआर फंड से दिया है। जिनका सदुपयोग की रणनीति तैयार की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


