Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग का अपर निदेशक ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: - कुष्ठ रोग की ओपीडी डूंडाहेड़ा और रेडियलॉजी विभाग को संयुक्त अस्पताल में शिफ्ट होगा

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग का अपर निदेशक ने किया निरीक्षण

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल की जर्जर इमारत को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। शुक्रवार को मेरठ मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल भवन की स्थिति का बारीकी से आकलन किया और मरीजों की सुरक्षा को अस्पताल के कुछ विभाग दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने को मंजूरी दे दी।

अस्पताल का निरीक्षण

मेरठ मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक (एडी) डॉ. मनोज कुमार सेन ने मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान और लोक निर्माण विभाग (सिविल) के सहायक अभियंता मांगेराम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए निरीक्षण में अस्पताल के ब्लड बैंक, हीट वेव वार्ड, ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी के खाली वार्डों के साथ-साथ भवन की छत का भी गहन निरीक्षण किया। इसके अलावा दवा स्टोर, अल्ट्रासाउंड केंद्र और एक्स-रे कक्ष की स्थिति का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जर्जर भवन में संचालित विभागों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की योजना पर चर्चा की। एडी ने भवन की स्थिति को देखते हुए कुछ विभागों का चरणबद्ध तरीके से दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरण करने पर जो दिया। ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और मरीजों को बेहतर उपचार मिलता रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन चंद्र वैश्य, एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चरन सिंह, डॉ. संतराम वर्मा तथा डॉ. अनिल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस तरह शिफ्ट होंगे विभाग

सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण में निर्णय लिया गया कि कुष्ठ रोग की ओपीडी को डूंडाहेड़ा स्थित 50 बेड अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए। जबकि रेडियोलॉजी विभाग को संयुक्त जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए। वहीं, एमएमजी अस्पताल में भर्ती होने वाले बच्चों का उपचार अब महिला अस्पताल में किया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े।

सामान्य प्रश्न

एमएमजी अस्पताल का निरीक्षण किसने किया?
एमएमजी अस्पताल का निरीक्षण अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. मनोज कुमार सेन ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।