फिजियोथैरेपी तकनीक, उपचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जानकारी दी
गाजियाबाद में दुहाई स्थित आईएएमआर में ड्राई नीडलिंग विषय पर एक हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को फिजियोथेरेपी की नई तकनीक और दर्द प्रबंधन में ड्राई नीडलिंग की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने praktikal सत्र के दौरान तकनीक सिखाई।

गाजियाबाद। दुहाई स्थित आईएएमआर ड्राई नीडलिंग विषय पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं साक्ष्य-आधारित उपचार पद्धतियों की जानकारी दी गई। संस्थान की अध्यक्ष अंशु बंसल, समूह निदेशक डॉ. पीके वशिष्ठ, प्राचार्या डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. हुमा, डॉ. वैशाली चौधरी एवं डॉ. मानसी उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. राजेश पाल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को ड्राई नीडलिंग की मूल अवधारणा, दर्द प्रबंधन में इसकी भूमिका, सुरक्षा मानकों, रोगी चयन, क्लीनिकल संकेत एवं निषेध व विभिन्न विकारों में इसके प्रभावी उपयोग के बारे में बताया। कार्यशाला का विशेष आकर्षण इसका हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल सत्र रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ मार्गदर्शन में ड्राई नीडलिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


