
जिम संचालक से मारपीट कर हत्या की धमकी दी
गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में एक जिम संचालक ललित कुमार के साथ मारपीट और हत्या की धमकी दी गई। घटना 29 जनवरी को हुई जब अमित यादव और उसके साथी ने जिम में घुसकर ललित के साथ गाली-गलौज की और उसे पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में जिम संचालक के साथ मारपीट और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में रजापुर गांव निवासी पीड़ित ललित कुमार ने थाने में शिकायत दी है। ललित के मुताबिक वह जीवन विहार कॉलोनी के पास डामंड फ्लाईओवर के नीचे जिम संचालित करता है। बीती 29 जनवरी को अमित यादव निवासी जीवन विहार अपने एक अज्ञात साथी के साथ जिम में आया। आते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आए। हमले से बचने के लिए वह बाहर निकला, जहां आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया।
आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर एक नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ नौ फरवरी को कविनगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




