यूपीएससी में 192 रैंक लाने वाले गर्व को विधायक संजीव शर्मा ने दी बधाई
गाजियाबाद के गर्व गर्ग ने यूपीएससी में ऑल इंडिया 192वीं रैंक हासिल की है। विधायक संजीव शर्मा ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गर्व की सफलता गाजियाबाद के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उनके परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है।

गाजियाबाद। यूपीएससी में ऑल इंडिया 192वीं रैंक लाने वाले गर्व गर्ग को विधायक संजीव शर्मा ने रविवार को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। संजीव शर्मा ने कहा कि गर्व गर्ग ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनकी यह सफलता गाजियाबाद के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। गर्व गर्ग जैसे प्रतिभाशाली युवा देश की प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया कि गर्व गर्ग की सफलता से पूरा परिवार खुश है।
उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर चेयरमैन संदीप पाल, आशुतोष शर्मा, अंकित गुप्ता, संजय, अनु चौधरी एवं गर्व गर्ग के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


