बैंक्वेट हॉल में हवाई फायरिंग के वीडियो वायरल

Apr 08, 2026 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

-सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हथियार बांटते दिख रहे युवक -मधुबन बापूधाम क्षेत्र के

बैंक्वेट हॉल में हवाई फायरिंग के वीडियो वायरल

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सोशल मीडिया पर एक बैंक्वेट हॉल में हवाई फायरिंग करने तथा एक-दूसरे को हथियार बांटने के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो मधुबन बापूधाम क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल के बताए जा रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।वायरल हो रहे तीन वीडियो में अलग-अलग दृश्य सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो करीब 23 सेकंड का है, जबकि दो अन्य वीडियो एक और दो सेकंड की अवधि के हैं। छोटे वीडियो में एक युवक खुलेआम हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

वहीं, लंबे वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को हथियार थमाते हुए नजर आ रहे हैं जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मधुबन बापूधाम इलाके के किसी बैंक्वेट हॉल के खुले परिसर के हैं, जहां संभवतः किसी कार्यक्रम के दौरान यह घटनाक्रम हुआ। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब के हैं और इनमें दिख रहे युवक कौन हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की जांच की जा रही है। साथ ही, वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि यदि जांच में वीडियो सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी जांच की जाएगी कि हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। साथ ही कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी या नहीं, इसका भी पता किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।