Ghaziabad News: बहनों को मोटू-पतलू और छोटा भीम की राखी को भा रहीं
Ghaziabad News: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में राखियों की खरीददारी शुरू हो चुकी है। इस बार बच्चों के लिए कार्टून और सुपरहीरो वाली राखियां पसंदीदा बनी हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार, राखियों की बिक्री तेजी से हो रही है और विभिन्न प्रकार की राखियों की कीमत 10 से 50,000 रुपये तक है।

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में राखियों की खरीददारी शुरू हो चुकी है। इस बार छोटे भाइयों के लिए कार्टून और सुपरहीरो वाली राखियां बहनों की पसंद बनी हुई हैं। स्पाइडरमैन, छोटा भीम, डोरेमोन, मोटू-पतलू, टॉम एंड जेरी और अन्य बच्चों के पसंदीदा पात्रों वाली राखियां दुकानों पर आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। छोटे बच्चे अपनी पसंद के कार्टून देखकर राखी चुन रहे हैं, इसलिए बहनें पारंपरिक राखी के साथ बच्चों की पसंद को भी प्राथमिकता दे रही हैं। शहर के प्रमुख बाजार घंटा घर के साथ ही इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, शालीमार गार्डन समेत अन्य स्थानों के बाजारों में दुकानदारों ने राखियों के स्टॉल लगा लिए है। दुकानदारों के अनुसार राखी की बिक्री तेजी से हो रही है। बच्चों के लिए इस बार कई तरह कि राखियां है। कार्टून के अलावा चेन, एलईडी लाइट, खिलौने और चॉकलेट के साथ आने वाली राखियां भी पसंद की जा रही हैं। वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित बाजार में दुकान लगाए सुधीर सिंह ने बताया कि राखियों की कीमत 10 रुपये से शुरु होकर 500 रुपये तक की है। बच्चे अधिकतर कार्टून वाली राखी पसंद कर रहे है। वहीं तिरुपति ज्वेलर्स में दुकानदार मयंक वर्मा ने बताया कि धागे वाली डिजाइनर राखियां करीब 500 रुपये से शुरू हो रही हैं। बच्चों के लिए चेन वाली राखी की कीमत 700 रुपये से शुरू होकर डिजाइन के अनुसार बढ़ रही है। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार लोग सोने ओर चांदी की राखियों को भी चुन रहे है। चांदी की राखी की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर डिजाइन और वजन के हिसाब से 10 हजार तक की उपलब्ध है। वहीं सोने का पानी चढ़ी और सोने की राखियां पांच हजार से शुरु होकर 50 हजार तक बिक रही है। लोग इन राखियों को अपनी पसंद, जरूरत और सुविधा के हिसाब से बनवा रहे है。
पसंदीदा कार्टून देखकर राखी चुन रहे बच्चे
राखी बाजार में दुकानदार बच्चों को उनकी पसंद के कार्टून वाली राखियां दिखा रहे हैं। कई बहनें छोटे भाइयों के लिए पहले उनकी पसंद पूछकर खरीदारी कर रही हैं। स्पाइडरमैन, डोरेमोन, छोटा भीम, मोटू-पतलू और टॉम एंड जेरी जैसे पात्रों वाली राखियों के साथ चॉकलेट और छोटे उपहार भी उपलब्ध हैं।
सोने चांदी की राखियां भी लोगों को लुभा रही
सुनार की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। सोने और चांदी की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम समेत ट्रांस हिंडन के प्रमुख बाजारों में ओम, त्रिशूल और धार्मिक प्रतीकों वाली राखियों की मांग है। दुकानदारों का कहना है कि लोग राखी को यादगार बनाने के लिए धातु की राखियां पसंद कर रहे हैं। बाजार में करीब 1500 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की सोने-चांदी की राखियां उपलब्ध हैं।
राखियों के दाम
साधारण राखी-10-100 रुपये तक
धागे वाली डिजाइनर राखी-500-700 रुपये तक
बच्चों की साधारण चेन वाली राखी- 100-500 रुपये तक
कार्टून वाली राखी- 50-150 रुपये तक
चांदी व धागे वाली राखी- 500-1500 रुपये तक
चांदी की चेन, त्रिशूल और ओम वाली राखी- 1500-5000 रुपये तक
सोने की चेन, त्रिशूल और ओम वाली राखी -5000- 50000 रुपये तक


