अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पाल समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा
गाजियाबाद में अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर राष्ट्रीय समाज पार्टी और मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर पाल समाज सेवा समिति ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में पाल समाज के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। आयोजन का समापन स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया।

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर सोमवार को राष्ट्रीय समाज पार्टी व मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर पाल समाज सेवा समिति ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में पाल समाज के बुद्धिजीवी व प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान छोटी बच्चियों ने घोड़े पर सवार होकर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की वेशभूषा में हाथ में तलवार लिए सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी।
यात्रा की शुरुआत
शोभा यात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान घंटाघर से शुरू हुई और हिंडन मेट्रो स्टेशन स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा प्रांगण पर जाकर संपन्न हुई।
समाजसेवी और आयोजन
समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश पाल, पूर्व राज्य मंत्री अजीत पाल एवं ग्रीनमैन विजय पाल बघेल ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। शोभा यात्रा की कमान नरेश कुमार कीर राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी-एसटी मोर्चा, राष्ट्रीय समाज पार्टी ने संभाली। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह शरबत व मीठे पानी की छबील लगाई।
समापन स्थल पर आयोजन
वहीं, समापन स्थल पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर पाल समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मपाल, महासचिव जगत सिंह पाल, उपाध्यक्ष रामभूल पाल, आरएसपी वरिष्ठ नेता नरेश कुमार कीर, महानगर अध्यक्ष हरीश पाल, शारदा शरन, रामभूल पाल, जगत सिंह पाल, प्रमोद चौधरी, रविंद्र होल्कर, मुकेश पाल, सुभाष पाल, जितेंद्र पाल, सुमनलता पाल, रीमा पाल, गीता, गणपत पाल, कौशल, महेंद्र, शीश पाल, राम कुमार आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


