निगम के विकास कार्यों में सांसद और विधायकों को भी श्रेय मिलेगा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वित्त और अवास्थापना निधि से नगर निगम में होने वाले विकास कार्यों

निगम के विकास कार्यों में सांसद और विधायकों को भी श्रेय मिलेगा

गाजियाबाद, दीपक सिरोही। वित्त और अवास्थापना निधि से नगर निगम में होने वाले विकास कार्यों का श्रेय अब सांसद और विधायकों को भी मिलेगा। शिलापट्ट पर उनके नाम लिखे जाएंगे। विकास कार्यों के शिलान्यांस और उद्घाटन पर सांसद-विधायकों को भी बुलाया जाएगा। इस बारे में शासन से आदेश जारी हुआ है। प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद ने आदेश में कहा कि निगम और निकायों में होने वाले विकास कार्यों की शिलापट्ट पर सांसद और विधायकों का नाम नहीं लिखे जा रहे हैं। उन्होंने सभी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को फिर से आदेश जारी करके कहा कि विकास कार्यों के उद्घाटन में सांसद और विधायकों को बुलाया जाए।

विकास कार्यों की पट्टिकाओं पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक और महापौर के नाम उनके प्रोटोकॉल के अनुसार लिखे जाए। सांसद, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम का फॉन्ट साइज एक समान होना चाहिए। यही नहीं शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में भी सांसद और विधायकों को बुलाया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।