सोना नहीं खरीदने की अपील पर पुनर्विचार की मांग
मोदीनगर। स्वर्णकार समाज मोदीनगर ने सोना नहीं खरीदने की अपील पर केंद्र सरकार से पुनर्विचार

मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। स्वर्णकार समाज मोदीनगर ने सोना नहीं खरीदने की अपील पर केंद्र सरकार से पुनर्विचार की मांग की है। मामले में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मोदीनगर को सौंपा गया है। स्वर्णकार समाज के लोग मंगलवार को एकत्रित होकर मोदीनगर तहसील में पहुंचे और हंगामा करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। स्वर्णकार समाज के लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील से बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सोना कारोबार से कारगीरों के परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। सुंदर सोनी, बृजमोहन वर्मा, परमात्मशरण वर्मा, पुनीत वर्मा, विष्णु वर्मा, देवेंद्र सोनी, रिंकू वर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


