युवती से सरेराह छेड़छाड़, हाथ पकड़कर खींचा

Mar 01, 2026 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती दवा लेने घर से निकली थी, तभी कबाड़ी ने अभद्र टिप्पणी की और उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

युवती से सरेराह छेड़छाड़, हाथ पकड़कर खींचा

फेरी लगा रहे कबाड़ी ने घटना को अंजाम दिया पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में दवा लेने घर से निकली युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने फेरी लगाने वाले आरोपी कबाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सेवानगर में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को वह अपने घर से राम पार्क स्थित एक डॉक्टर के यहां दवाई लेने जा रही थी।

इसी दौरान एक कबाड़ी फेरी वाला गली से गुजर रहा था। आरोप है कि फेरी वाले ने तेज आवाज में कबाड़ा बेच लो कहकर उनका ध्यान आकर्षित किया और आगे बढ़ने पर पीछे से अश्लील टिप्पणी की। जब उसने पलटकर पूछा कि वह किससे ऐसी बात कर रहा है, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अभद्रता करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के बाद उसने परिजनों को जानकारी दी और फिर नंदग्राम थाने पहुंचकर शिकायत दी। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।