मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
गाजियाबाद। राजनगर डीपीएस में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह

गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर डीपीएस में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा चौथी से नौंवी व 11वीं के मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चार्टेड अकाउंटेंट मनीष गोयल को मुख्य अतिथि तथा विद्यालय टॉपर अविका महेश्वरी के माता-पिता डॉ. दीपिका गर्ग एवं डॉ. पंकज महेश्वरी को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने छात्रों को प्रमाण पत्र एवं स्कॉलर बैच देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रिया वाधवा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


