निगम के 415 कर्मचारियों ने जनगणना का प्रशिक्षण नहीं लिया

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

-नगर निगम ने पांचों जोन के कर्मचारियों को नोटिस जारी किए -प्रशिक्षण नहीं लेने वाले

निगम के 415 कर्मचारियों ने जनगणना का प्रशिक्षण नहीं लिया

गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जनपद में स्वगणना शुरू हो गई है। 22 मई से कर्मचारी घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। इसके लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है।लेकिन निगम के करीब सवा चार सौ कर्मचारियों ने जनगणना के लिए प्रशिक्षण नहीं लिया। पांचों जोन के प्रशिक्षण नहीं लेने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। शहरी क्षेत्र में जनगणना के लिए निगम के कर्मचारी भी लगाए हैं।निगम के 3762 प्रगणक और 645 सुपरवाइजर हैं।पांचों जोन के जोनल प्रभारी की भी ड्यूटी लगी है। जनगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे दिया है। लेकिन निगम के करीब 415 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण नहीं लिया।अपर

नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया जिन कर्मचारियों ने प्रशिक्षण नहीं लिया उन सभी को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया प्रशिक्षण नहीं लेने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने शहरी क्षेत्र के सभी लोगों से स्वगणना करने की अपील की है। स्वगणना 21 मई तक होगी।इसके बाद कर्मचारी घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में पहले दिन पांच हजार से ज्यादा लोग स्वगणना कर चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।