पिता-पुत्र पर डंडों से हमला किया

Aug 01, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के इंद्रगढ़ी डासना में अनिल पर तीन पड़ोसियों ने लाठी डंडों से हमला किया। 30 जुलाई की रात गली में घूमने को लेकर विवाद हुआ। अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मसूरी थाने में शिकायत दर्ज...

पिता-पुत्र पर डंडों से हमला किया

गाजियाबाद। इंद्रगढ़ी डासना निवासी अनिल का कहना है कि 30 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह गली में घूम रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जतिन, लक्की और अन्नू ने गली में घूमने की बात को लेकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। शोर-शराबा होने पर उनके पिता भोलेराम आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। अनिल का कहना है कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में उन्होंने 31 जुलाई को मसूरी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।