कानपुर में गाजियाबाद के तीन इकाइयों को पुरस्कृत किया

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद की तीन औद्योगिक इकाइयों को कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अल नासिर एक्सपोर्ट को मध्यम उद्योग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिया, जिसमें 50 हजार रुपये की ट्रॉफी शामिल थी। थर्मोकूल होम अप्लायंसेज और भवानी फायर प्रोटेक्शन को विशिष्ट गुणवत्ता पुरस्कार मिला।

कानपुर में गाजियाबाद के तीन इकाइयों को पुरस्कृत किया

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कानपुर में रविवार को हुए कार्यक्रम में गाजियाबाद की तीन औद्योगिक इकाइयों को प्रदेश स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रविवार को हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यह पुरस्कार दिया, जिसमें मध्यम उद्योग श्रेणी का प्रथम पुरस्कार अल नासिर एक्सपोर्ट को मिला। कानपुर के चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर परिसर में रविवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत उत्तर प्रदेश प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मौजूद रहे, जिन्होंने इकाइयों के निदेशको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस योजना के तहत गाजियाबदा की तीन इकाइयों को प्रदेश स्तरीय पुरस्तार के लिए चयनित किया गया था।

इसमें अल नासिर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमेटेड, थर्मोकूल होम अप्लायंसेज और भवानी फायर प्रोटेक्शन प्रा. लि. इकाइयां शामिल रहीं। मंत्री राकेश सचान ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत मध्यम उद्योग श्रेणी को प्रथम पुरस्कार की ट्राफी के साथ 50 हजार रुपये अल नासिर एक्सपोर्ट के निदेशक को दिय। इसके अलावा थर्माकूल होम अप्लायंसेज और भवानी फायर प्रोटेक्शन को विशिष्ट गुणवत्ता पुरस्कार प्रदान किया। इसमें ट्राफी के साथ 25-25 हजार की राशि के चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।